‘राजस्थान में हो रहा उच्च शिक्षा का राजनीतिकरण’
(India)
लिटरेचर फेस्टिवल में अजमेर आए आप पार्टी के नेता और कवि कुमार विश्वास ने शिक्षा को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है कुमार ने कहा कि राजस्थान की सरकार ने उच्च शिक्षा का राजनीतिकरण कर दिया है। भाजपा-कांग्रेस के चक्कर में प्रदेश के शिक्षकों का शोषण हो रहा है। कुमार ने कहा कि मौजूदा समय में अध्यापक की अध्यापन शैली और नीति से कही ज्यादा अहम यह हो गया है कि वे किस नेता के कितने नजदीकी परिचित है और उसी से उसकी पहचान है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।