राज्य में लोक परिवहन सेवा के नाम से चलेगी निजी बसें
(India)
सरकार ने राष्ट्रीयकृत मार्गो पर राजस्थान रोडवेज के साथ-साथ अब निजी बसें चलाने की तैयारी कर ली है .परिवहन मंत्री यूनूस खान के अनुसार नवरात्रों तक इन सभी बसों केे रूट तय कर दिये जाएंगे दरअसल ये सभी निजी बसें राजस्थान लोक परिवहन सेवा केे नाम से चलाई जाएगी, इनके लिए परिवहन विभाग निजी बसों को परमिट जारी करेगा .जिसमें दो साल तक पुरानी बसों को भी शामिल किया जाएगा . उधर परिवहन विभाग ने इन बसों के मॉडल को अंतिम रूप दे दिया है ... सभी बसों पर राजस्थान लोक परिवहन सेवा लिखा होगा, साथ ही बस चालक और परिचालक का ड्रेंस कोड भी तय होगा .... इसके अलावा बसों में 25 प्रतिशत सीटे महिलाओं के लिए आरक्षित होगी .....

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।