मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे दो दिवसीय दौरे के तहत आज सवाईमाधोपुर जाएंगी। सीएम रणथम्भौर स्थित नाहरगढ़ होटल में आयोजित होने वाले दो दिवसीय इंडियन हेरिटेज होटल्स एसोसिएशन के चैथे वार्षिक कन्वेंशन का उद्घाटन करेंगी। सम्मेलन हेरिटेज टूरिज्म ए नीड फॉर टूगेदरनैस एण्ड सिनर्जी थीम पर होगा। मुख्यमंत्री नाहरगढ पैलेस में प्रदर्शनी का उद्घाटन कर हेरिटेज होटल्स पर आधारित कॉफी टेबल बुकश् का विमोचन भी करेंगी। इस अवसर पर इंडियन हेरिटेज होटल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गज सिंह भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में ट्यूरिज्म एण्ड हॉस्पेटिलिटी स्किल काउंसिल और इंडियन हेरिटेज होटल्स एसोसिएशनश् के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। यह एमओयू ट्यूरिज्म एण्ड हॉस्पेटिलिटी स्किल काउंसिल से प्रशिक्षित युवाओं को इंडियन हेरिटेज होटल्स एसोसिएशन के सदस्य होटलों में रोजगार उपलब्ध कराएगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।