बेवाण निकालने को लेकर विवाद
(India)

भीलवाड़ा के बडा महुआ में पांच साल से चला आ रहा दलित समाज के बेवाण का विवाद फिर से उपज गया...बेवाण को स्वर्ण समाज के लोगों ने रोक दिया और जब प्रशासन ने समझाईश करने की कोशिश करी तो विवाद और बढ गया...प्रशासन की लापरवाही के चलते उग्र भीड ने तहसीलदार की गाडी सहित एक मोटर साईकिल को आग लगा दी और जमकर पुलिस पर पथराव किया...बाद में पुलिस ने लाठी चार्ज करके भीड को खदेड डाला...एएसपी ज्योति स्वरूप शर्मा ने बताया कि बडा महुआ ग्राम में बेवाण निकाले जा रहे थे...करीब 3 से 4 बेवाण के जाने के बाद जब दलित समाज का बेवाण आया तो कुछ लोगों ने उस पर समय से पहले आने का आरोप लगाया...इसके बाद यह विवाद बढ़ता गया और ग्रामीण आमने-सामने हो गये।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।