शुक्रवार को यादव महासभा के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उनके सीएम बनने में राजस्थान का अहम योगदान है। अखिलेश ने मीडिया का जमकर मजाक उड़ाया। बल्कि मीडिया पर तिलमिलाएं हुए नजर आए। कहा मीडिया ब्रेकिंग न्यूज के लिए कुछ भी कर सकता है। लिहाजा मैं ऐसा कुछ नहीं बोलूंगा जिससे उनकी कोई ब्रेकिंग न्यूज बन जाए। साथ ही अखिलेश ने खुद को भविष्य का पीएम प्रोजेक्ट करने के संकेत भी दिए। यादव महासभा के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में आए मध्यप्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष और गुजरात की पूर्व सासंद के बारे में कहा कि इन राज्यों में भी यदि यादव एक हो जाए तो ये भी वहां के सीएम बन सकते है। इस पर अखिलेश ने कहा कि कोई सीएम बने या बने लेकिन जिसे पीएम बनना है उसे उत्तरप्रदेश जरूर आना होगा,,,
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।