वैश्विक बाजारों में सुधार के बीच निवेशकों की सतत लिवाली से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 265 अंक की बढ़त के साथ खुलकर 26,000 का स्तर पार कर गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स निफ्टी 7,900 से ऊपर कारोबार करता देखा गया। तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 265.94 अंक की मजबूती के साथ 26,044.60 अंक पर खुला। पिछले सेशन में सेंसेक्स 161.82 अंक मजबूत रहा था। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 80.95 अंक की बढ़त लेकर 7,924.25 अंक पर पहुंच गया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।