राजस्थान यूनिवर्सिटी कैम्पस में एक बार फिर लाठी भाटा जंग हुई,,, पुलिस और स्टूडेंट आमने सामने हुए,,, और फिर पुलिस ने छात्रों को तितर बितर करने के लिए लाठी चलाई तो उधर,, इसका जवाब छात्रों ने पत्थराव करके दिया,, मामला निर्दलीय विधायक हनुमान बेनीवाल के साथ मारपीट का था,,,जिसको लेकर प्रदेशभर में मामला तूल पकड रहा है,, कई जिलों में कलेक्टर और एसडीएम को ज्ञापन दिया गया,,,तो वहीं आज इसके विरोध में राजस्थान यूनिवर्सिटी के छात्र भी सडकों पर उतर कर विरोध जाहिर कर रहे थे ,,, इस दौरान स्टूडेंट को रैली निकालने की परमिशन नहीं थी,,, पुलिस प्रशासन ने छात्रो को गेट पर ही रोका,,कुछ समय तक स्थिति काबू में रही,,, लेकिन इसके बाद मामले ने तूल पकडा और पुलिस ने लाठी भांजी तो स्टूडेंट ने पत्थराव किया,, तनाव के इस माहौल में कई स्टूडेंट सहमते हुए भी देखे गए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।