घनश्याम तिवाडी के साथ धक्का मुक्की
(India)
प्रदेश भाजपा में फूट अब उजागर होने लगी है। ऐसा ही नजरा देखने को मिली जयपुर के सांगनेर मंडल में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के दौरान ,,,शिविर में विधायक घनश्याम तिवाडी के साथ धक्का मुक्की हुई । पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शिविर में शामिल होने पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता और विधायक घनश्याम तिवाड़ी के साथ दुर्व्यवहार किया गया है। उन्हें प्रवेश नहीं करने दिया और धक्का मुक्की की गई। बताया जा रहा है कि यह शिविर सांसद रामचरण बोहरा की ओर से आयोजित किया गया था। उनके समर्थकों ने ही तिवाड़ी के साथ इस प्रकार का व्यवहार किया। घटना के बाद तिवाड़ी समर्थक बाहर आक्रोश में धरने पर बैठ गए। घनश्याम तिवाड़ी और सांसद रामचरण बोहरा के समर्थकों के बीच तनातनी भी हुई। इस बीच तिवाड़ी ने कहा कि उन्हें इस घटना से धक्का पहुंचा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।