एसएससी परीक्षा के मद्देनजर ट्रेनों में डिब्बे बढ़ाने का फैसला
(India)
एसएससी की परीक्षा को देखते हुए रेलवे ने 3 और 4 अक्टूबर को 11 ट्रेनों में 22 डिब्बे बढ़ाने का फैसला लिया है। उत्तर-पश्चिम रेलवे के अनुसार जयपुर-अहमदाबाद सवारी गाड़ी, जोधपुर-रेवाड़ी सवारी गाड़ी, रेवाड़ी-हिसार सवारी गाड़ी, और हिसार-जयपुर सवारी गाड़ी में 3 अक्टूबर को अजमेर-जबलपुर दयोदया एक्सप्रेस, जयपुर-अहमदाबाद सवारी गाड़ी, जोधपुर-जयपुर एक्सप्रेस, जोधपुर-भटिंडा सवारी गाड़ी, जयपुर-अलवर एक्सप्रेस, अलवर-जयपुर एक्सप्रेस और जयपुर-हिसार सवारी गाड़ी में 4 अक्टूबर को 2-2 अतिरिक्त द्वितीय साधारण श्रेणी के डिब्बे लगाए जाएंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।