दिल्ली में बढ़ सकता है विधायकों का वेतन
(India)

दिल्ली सरकार अगर विधायकों के वेतन भत्तों के पुनरीक्षण के लिए गठित समिति की सिफारिशों को मान लेती है तो इनकी जल्दी ही लॉटरी खुल सकती है। विधायकों के वेतन भत्तों की समीक्षा के लिए गठित समिति ने अपनी रिपोर्ट विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल को सौंपी है, जिसमें मौजूदा 82 हजार मासिक वेतन भत्तों को बढ़ाकर करीब चार गुना 3 लाख 20 हजार रूपये किए जाने की सिफारिश की गई है।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।