दीपोत्सव से कुम्हारों, किसानों और छोटे व्यापारियों को मिल रही नई आजीविका: सीएम योगी
(Lucknow, Lucknow) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या पहुंचने से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर दीपोत्सव की महत्ता साझा की। उन्होंने कहा कि श्री अयोध्या धाम का भव्य दीपोत्सव आस्था के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई ऊर्जा दे रहा है। यहां प्रज्ज्वलित होने वाला हर दीप किसी कुम्हार के श्रम, किसान की उपज और किसी परिवार की आजीविका को नया प्रकाश दे रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले अयोध्या की अपार सांस्कृतिक संभावनाओं को स्थानीय कारीगरों, किसानों और छोटे व्यापारियों की समृद्धि से जोड़ने की कोई पहल नहीं की गई थी। उस समय आस्था के सामर्थ्य को आजीविका के नए अवसरों में बदलने की सोच का पूर्णतः अभाव था।

सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन सरकार ने इस अंधकार को दूर किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में लाखों दीपों से जगमगाने वाला भव्य दीपोत्सव आज कुम्हारों, श्रमिकों और छोटे व्यापारियों के लिए काम तथा कारोबार के नए अवसर पैदा कर रहा है।

उन्होंने कहा कि जिस दीये से रामनगरी जगमगाती है, उसी से किसी श्रमशील परिवार के घर में खुशहाली की उम्मीद भी जागती है। इस तरह दीपोत्सव धार्मिक आस्था के साथ स्थानीय लोगों की आजीविका और आर्थिक समृद्धि का माध्यम बन रहा है।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।