जैसलमेर के डांडेवाला में ऑयल इंडिया के कुएं से हो रहे गैस के रिसाव को रोकने में अब तक सफलता नहीं मिली है। कई दिनों से जारी इस रिसाव को रोकने के लिए कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी वहीं डेरा डाले हुए हैं। ओएनजीसी के विशेषज्ञों को भी इसके लिए बुलाया गया है। इधर, गैस का कुआं अब ढहने की कगार पर पहुंच गया है। रिसाव के बाद से ही पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। तकनीकि विशेषज्ञ रिसाव पर काबू पाने का पूरा प्रयास कर रहे है। फिलहाल यह बता पाना मुश्किल है कि कब तक गैस पर काबू पाया जा सकेगा। कंपनी सूत्रों का कहना है कि इस कुएं से रिसाव कई दिन से हो रहा है। बताया जा रहा है कि कुएं के अंदर की केसिंग व सीमेंट के बीच कहीं पर लीकेज होने के कारण गैस का रिसाव शुरू हुआ। यह धीरे-धीरे बढ़ता गया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।