राजस्थान के खनन क्षेत्र में करीब 33 हजार करोड रुपये के निवेश को सरकार ने हरी झंडी दी है....इसी कडी में 16 अक्टूबर को निजी और सार्वजनिक क्षेत्र की 12 कंपनियों के साथ खान विभाग एमओयू साइन करने जा रहा है....33 हजार करोड रुपये के ये एमओयू एक समारोह के दौरान होंगे...समारोह का आयोजन राजधानी के बिडला ऑडिटोरियम में सुबह साढे 10 बजे से शुरू होगा...मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे... खान मंत्री राजकुमार रिणवां...और खान विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहेंगे....ये एमओयूज आईआईएनल आयरन...हिन्दुस्तान कॉपर...रिलायन्स सीमेन्ट... एफसीआई डोलोमाईट... सेल आयरन और भीलवाडा... एनएलसी लिग्नाईट और एनएलसी पॉवर के साथ किए जाएंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।