सीएम राजे ने की ऊर्जा विभाग की समीक्षा
(India)
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बुधवार को सीएमओ में ऊर्जा विभाग की समीक्षा की...समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने रबी की फसल के दौरान किसानों को पर्याप्त विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए... राजे ने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों से कहा कि रबी की फसल के दौरान किसानों को जरूरत मुताबिक बिना ट्रिपिंग विद्युत आपूर्ति होनी चाहिए... उन्होंने इसके लिए अभी से सभी जरुरी प्रबन्ध करने के भी निर्देश दिए...मुख्यमंत्री ने उपभोक्ताओं को घरेलू और अघरेलू विद्युत कनेक्शन त्वरित गति से जारी करने पर जोर दिया...मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन कास्तकारों ने डिमाण्ड नोट की राशि जमा करा दी है उन्हें भी जल्द से जल्द कृषि कनेक्शन जारी करें... बैठक में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति पर भी चर्चा की गई...ऊर्जा राज्य मंत्री पुष्पेन्द्र सिंह राणावत, प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय मल्होत्रा, ऊर्जा सलाहकार आर.जी. गुप्ता, डिस्कॉम्स चेयरमैन भास्कर ए. सावंत, और कई अधिकारी बैठक में मौजूद रहे....

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।