जयपुर में एम्पावर्ड कमेटी ऑफ इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेन्ट की बैठक में कई बड़े प्रोजेक्ट्स को बुधवार को हरी झंडी मिल गई। खासतौर से अचरोल गोल्फ कोर्स परियोजना को बैठक में मंजूरी मिली....मुख्य सचिव सीएस राजन की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई इस बैठक में जेडीसी शिखर अग्रवाल और अन्य कई अधिकारी मौजूद रहे....गौरतलब है कि यह प्रोजेक्ट 500 करोड रुपये से ज्यादा का है। इसके चलते मंजूरी जरूरी थी। इसके अलावा बैठक में हाउसिंग बोर्ड की जमीन पर मानसरोवर में कन्वेशन सेन्टर बनना भी तय किया गया...यही नहीं 400 केवी के बाबाई-जयपुर उत्तर ट्रांसमिशन को भी बैठक में मंजूरी दी गई...यह प्रोजेक्ट 294 करोड में तैयार होगा...प्रोजेक्ट के तहत् 87 किलोमीटर क्षेत्र में ट्रांसमिशन लाइन डाली जाएंगी....बैठक में संबंधित फर्मों को अनुमानित 30 फीसदी वीजीएफ दिए जाने का भी प्रस्ताव रखा गया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।