केंद्रीय मंत्री गडकरी आज जयपुर में
(India)
गुरूवार को राज्य में 1496 करोड़ रुपये की 8 सडक, 4 नदी पुल परियोजनाओं का शिलान्यास होगा....केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे....इसके अलावा कल ही राजधानी जयपुर के बिडला ऑडिटोरियम में 20 हजार करोड से ज्यादा की सड़क परियोजनाओं को केन्द्रीय मंत्री नई और अतिरिक्त स्वीकृति दे सकते हैं......इससे पहले केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी दिल्ली से सुबह रवाना होकर कोटपुतली तक एनएच-8 का निरीक्षण करेंगे..कोटपुतली में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और मंत्री यूनुस खान के साथ उच्च स्तरीय बैठक आयोजित होगी...इसके बाद केन्द्रीय मंत्री गडकरी और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे कोटा, बूंदी और झालावाड़ में 1496 करोड़ रुपए की 8 सड़क, 4 नदी पुल योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे... इसके साथ बूंदी की टनल का भी उद्घाटन किया जाएगा... केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे हाडौती क्षेत्र के दौरे को पूरा कर शाम को जयपुर लौटेंगे... शाम 6 बजे बिडला सभागार में सडक परिवहन विभाग का कार्यक्रम आयोजित होगा

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।