युवाओं में कौशल विकास करना आवश्यक-राजे
(India)
आपका जिला, आपकी सरकार’ कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे तीन दिवसीय बाड़मेर दौरे पर है । दौरे के पहले दिन सीएम राजे ने बाड़मेर जिले में केयर्न उद्यमिता केन्द्र, थार क्षेत्र में तैयार होने वाले हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी और कृषि विज्ञान केन्द्र दांता का अवलोकन किया। इसके बाद शाम 6 बजे राजे ने भाजपा जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों की बैठक ली। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने केयर्न उद्यमिता केंद्र में युवा कौशल विकास शिविर का अवलोकन करते हुए कहा कि प्रदेश के युवाओं को ग्लोबल सिटीजन बनाने के लिए उनमें कौशल विकास करना आवश्यक है। राज्य सरकार इसके लिए विभिन्न स्किल डवलपमेंट प्रोग्राम चलाकर यह प्रयास कर रही है कि हमारे युवा राजस्थान में ही नहीं, दुनिया में कहीं भी जाकर काम कर सके। मुख्यमंत्री ने कृषि विज्ञान केंद्र दांता में आयोजित अनार उत्पादक किसान प्रशिक्षण शिविर में जिले में तैयार किए जा रहे अनार के उन्नत पौधे पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए इसका ब्रांड नामकरण ‘थार अनार’ के रूप में किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि थार की यह अनार भारत में धूम मचायेगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।