मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे नागौर जिले के तीन दिवसीय दौरे के दौरान विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगी। मुख्यमंत्री 28 से 30 अक्टूबर तक नागौर के दौरे पर रहेंगी। वे बुधवार 28 अक्टूबर को डीडवाना पहंुचेंगी। बुधवार को मुख्यमंत्री सतही जल स्रोत पेयजल योजना के अंतर्गत नागौर पेयजल परियोजना के द्वितीय चरण का शुभारम्भ, बीसलपुर-दूदू-नावां पेयजल परियोजना का लोकार्पण तथा राजकीय कृषि महाविद्यालय नागौर का शिालान्यास करेंगी। इसके बाद नागौर पहंुचेंगी शुक्रवार को मुख्यमंत्री जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।