जल्द ही शुरू होगी भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना
(India)
प्रदेश की जनता को चिकित्सा सुविधाएं उच्च स्तर पर मुहैया कराने के लिहाज से राज्य सरकार जल्द ही भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू करने जा रही है.चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र राठौड ने कोटा में निजी यात्रा के दौरान पत्रकारों से कहा कि योजना 13 दिसम्बर से लागू होगी.योजना प्रदेश के 67 फीसदी लोगों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराने में लाभदायक साबित होगी.. वहीं चिकित्सा मंत्री राठौड ने प्रदेश के अस्पतालों में स्टाफ की कमी के चलते हो रही खामियों को भी 20 हजार पैरामेडिकल्स की भर्तियों द्वारा जल्द दुरूस्त करने का दावा किया..

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।