शेखावत की 92वीं जयंती पर श्रद्धांजलि
(India)
पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत की 92वीं जयंती पर राजधानी के विद्याधर नगर स्थित समाधि स्थल पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया..प्रार्थना सभा में राज्यपाल कल्याण सिंह, उच्च शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री अरूण चतुर्वेदी, विधायक घनश्याम तिवाडी, नरपत सिंह राजवी, महापौर निर्मल नाहटा, पूर्व डीजीपी ज्ञानप्रकाश पिलानिया, कांग्रेसी नेता अश्क अली टांक, महादेव सिंह खंडेला, पूर्व विधायक प्रताप सिंह खाचरियावास सहित कई नेता और पुलिस अधिकारी शामिल हुए....प्रार्थना सभा के बाद राज्यपाल कल्याण सिंह सहित अन्य लोगों ने पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके कार्यों की सराहना की.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।