नागौर में 19 कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
(India)
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा कि राजस्थान आधुनिक और विकसित प्रदेश बनने के रास्ते पर चल पड़ा है। आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ हम सब मिलकर इसी गति से आगे बढ़ेंगे तो आने वाले तीन सालों में हमारा प्रदेश देश का अग्रणी राज्य होगा। मुख्यमंत्री ने बुधवार को डीडवाना में नागौर जिले की करीब 3500 करोड़ रुपए की लागत के 19 कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। वे तीन दिवसीय नागौर दौरे पर है। प्रदेश में ये पहला मौका था जब मुख्यमंत्री ने 25 हजार लोगों की क्षमता वाले एक डोम में 13 शिलापट्टिकाओं का बारी-बारी से रिमोट से शिलान्यास किया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।