रिसर्जेंट राजस्थान की तैयारियां जोरों पर
(India)
प्रदेश में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए 19 और 20 नवंबर को रिसर्जेंट राजस्थान पार्टनरशिप समिट का आयोजन होने जा रहा है...इस आयोजन में राजस्थान में निवेश के माहौल और अवसरों पर वार्ता करने के लिए दुनियाभर के प्रमुख निवेशक ...नीति निर्माता, राजनीतिक नेतृत्व, अधिकारी, स्थानीय व्यापार जगत के लीडर्स एक मंच पर आयेंगे... समिट में थिमेटिक सेमिनार, कन्वेंषन, पैनल डिस्कर्सन, डिस्कर्सन फोरमस्, बी2बी और बी2जी मीटिंग्स, एग्जीबिशन पैवेलियन एवं अन्य नेटवर्किंग कार्यक्रम होंगे... शिखर सम्मेलन का उद्घाटन 19 नवम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। सम्मेलन में नितिन गडकरी, निर्मला सीथारमन, कलराज मिश्र और राजीव प्रताप रूडी सहित अनेक केन्द्रीय मंत्री भाग लेंगे। सम्मेलन के प्रथम दिन सेक्टर्स स्पेसिफिक आठ और कंट्री स्पेसिफिक दो सत्र आयोजित किये जायेंगे। कंट्री फोकस सत्रों में जापान और सिंगापुर के संबंध में विशेष चर्चा होगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।