पुलिस मुख्यालय छवि को सुधारने के लिए दागी पुलिसकर्मियों की सूची बनाकर उनको रिटायर करने की तैयारी में जुट गया है। यह निर्णय गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने सभी रेंज कमिश्नरेट का दौरा करने के बाद बुधवार को पुलिस मुख्यालय में अधिकारियों के साथ हुई विभाग की रिव्यू बैठक में लिया है। इसके लिए पुलिस अधिकारियों की दो कमेटी बनाई जाएगी। पहली कमेटी प्रदेश में तैनात दागी पुलिसकर्मियों की सूची बनाकर दूसरी कमेटी को सौंपेगी। जहां पर डीजी एडीजी स्तर के अधिकारियों के साथ संबंधित दागी पुलिसकर्मी की सर्विस बुक की जांच कर उसको रिटायर करने का निर्णय लेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।