छाबड़ा के निधन पर कई नेताओं ने जताया शोक
(India)
प्रदेश में शराबबंदी और सशक्त लोकायुक्त कानून बनाए जाने की मांग पर 2 अक्टूबर से आमरण अनशन पर चल रहे पूर्व विधायक गुरूशरण छाबड़ा का मंगलवार को तड़के साढ़े चार बजे सवाई मानसिंह अस्पताल में निधन हो गया।वे 69 वर्ष के थे। छाबडा 1977 में जनता पार्टी के टिकट पर सूरतगढ़ से विधायक चुनें गए थे। उन्होंने गोकुलभाई भट्ट के साथ मिलकर प्रदेश मंे शराब बंदी को लेकर आंदोलन चलाया था।छाबडा के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ,विधायक डॉ.किरोडीलाल मीणा ,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुमित्रा सिंह सहित कई नेताओं ने शोक जताया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।