सफल रहा आयुष रोड शो
(India)
नई दिल्ली के राजस्थान हाउस में गुरूवार को आयोजित आयुष रोड शो को भारी सफलता मिली है...रोड शो के दौरान देश-विदेश के 45 निवेशकों ने राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र राठौड़ की मौजूदगी में 2445 करोड़ 50 लाख रुपए के एमओयू पर हस्ताक्षर किए...आयुष रोड शो में देश-विदेश से भी अधिक निवेशकों ने भाग लिया..जिसमें कई जानी-मानी कंपनियों और स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे..इस मौके पर आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा विभाग के प्रमुख सचिव संजय दीक्षित, राजस्थान स्टेट मेडिसनल प्लांट बोर्ड के सदस्य सचिव डॉ.डी.एन. पांडेय, उपसचिव सेवाराम स्वामी सहित आयुर्वेद विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ.मंजूल त्रिपाठी मौजूद रहे.।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।