सेंसेक्स डेढ़ महीने के निचले स्तर पर
(India)
खुदरा महंगाई बढ़ने और औद्योगिक उत्पादन वृद्धि के चार महीने के निचले स्तर पर आने से निराश निवेशकों की बिकवाली से शुक्रवार को बीएसई का सेंसेक्स 256 अंक लुढ़ककर डेढ़ महीने और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 63 अंक फिसलकर दो महीने के निचले स्तर पर आ गया। दिवाली के दिन मुहूर्त कारोबार को छोड़ दिया जाये तो पिछले छह पूर्ण कारोबारी दिवसों पर बाजार में गिरावट देखी गयी है। विदेशी बाजार भी पूरी तरह से लाल निशान में रहे जिससे भारतीय बाजारों पर दबाव दोहरा हो गया। सरकार द्वारा कल जारी आंकड़ों के अनुसार, खुदरा महंगाई बढ़कर पांच प्रतिशत पर पहुंच गई जबकि औद्योगिक उत्पादन में चार महीने की सबसे कमजोर 3.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी थी। दोनों आंकड़ों के कमजोर रहने से बाजार में बिकवाली का जोर इस कदर रहा कि बीएसई के उपभोक्ता उत्पादों और धातु समूह को छोड़कर शेष सभी 11 समूहों में 1.97 प्रतिशत तक की गिरावट देखी गयी। सेंसेक्स की 30 में से 22 कंपनियों में लिवाली का जोर रहा। वेदांता ने 4.23 फीसदी और सिप्ला ने 3.76 फीसदी का नुकसान उठाया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।