रिसर्जेन्ट राजस्थान की तैयारियां जोरों पर
(India)
प्रदेश में निवेश की उम्मीदों का महाकुंभ रिसर्जेन्ट राजस्थान पार्टनरशिप समिट 19 और 20 नवंबर को राजधानी में होने जा रहा है. मेहमानों की मेजबान बनने जा रही गुलाबीनगरी को करीने से सजाने की तैयारी जारी है.... प्रशासनिक तैयारियां भी पूरी कर ली गई है. 19 और 20 नवम्बर को होने वाले मेगा इवेंट रिसर्जेंट राजस्थान को लेकर प्रशासनिक अमला दिन रात तैयारियों में जुटा हुआ है। एसीएस यूडीएच अशोक जैन के दौरे के एक हफ्ते बाद खूद यूडीएच मंत्री राजपाल सिंह शेखावत ने पूरे प्रशासन को अपने साथ लेकर व्यवस्थाओं का निरिक्षण किया। दौरे में मंत्री राजपाल सिंह शेखावत के साथ महापौर निर्मल नाहटा, एसीएस अशोक जैन, प्रमुख शासन सचिव मनजीत सिंह और जेडीसी शिखर अग्रवाल सहित नगर निगम और जेडीए के अधिकारी मौजूद रहे। दौरा एक लग्जरी बस में सबको साथ लेकर सचिवालय से शुरु हुआ और टोंक रोड होते हुए, दुर्गापुरा एलिवेटड, सीतापुरा स्थित जयपुर एग्जबिशन सेंटर, एयरपोर्ट से दिल्ली रोड और आमेर से परकोटे में भी गया।दौरे के दौरान स्वायत्त शासन मंत्री राजपाल सिंह शेखावत ने खराब प्लांटेशन और एलईडी लाइट्स के लक्स लेवल को लेकर अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। साथ ही रिंग रोड को लेकर भी जानकारी हासिल की और लम्बे समय से कार्य को रोकने को लेकर नाराजगी जताई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।