रिसर्जेंट राजस्थान के पहले दिन शाम को जनपथ पर सांस्कृतिक संध्या और लेजर शो का आयोजन किया गया...जिसमें निवेशकों के सामने राजस्थान में निवेश के प्रजेंटेशन दिया गया..गणेश वंदना के साथ शुरू हुए लेजर शो में एक के बाद एक बेहतरीन प्रस्तुतियां दी गई..इन प्रस्तुतियों ने पावणों से जमकर तालियां बंटोरी... लेजर शो के बाद प्रदेश के कलाकारों ने राजस्थानी छटा बिखेरी, राजस्थानी गीतों की प्रस्तुतियों ने पावणों को राजस्थान कल्चर का अहसास कराया...वहीं राजस्थान के पारम्परिक परिधानों में कलाकारों ने प्रदेश को सांस्कृतिक विरासत के माध्यम से प्रदेश में पावणों को आने का न्यौता दिया गया....इस मौके पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित कई केेन्द्रीय मंत्री और औद्योगिक ईकाईयों के उद्यमियों सहित बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे....
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।