निवेश के पंख से सुनहरे भविष्य की आस संजोए गुलाबी नगर की धरती पर गुरुवार से रिसर्जेंट राजस्थान का आगाज हुआ। दो दिवसीय समिट में देश-विदेश के करीब 3800 निवेशकों सहित सदस्य भाग ले रहे हैं। राज्य सरकार को इस समिट से प्रदेश में तीन लाख करोड़ रुपए से ज्यादा के निवेश की आस है। समिट का उद्घाटन करते हुए केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि राजस्थान में निवेश का उपयुक्त माहौल है। अपने इनोग्रल संबोधन में उद्योग मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा कि राजस्थान के लिए आज का दिन एतिहासिक है। इस समिट से प्रदेश में लाखों करोड़ का निवेश आएगा। इससे लोगों को रोजगार मिलेगा, विकास के नए द्वार खुलेंगे। उन्होंने कहा कि इनवेस्टर्स को हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उद्घाटन कार्यक्रम में राज्यपाल कल्याण सिंह, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे समेत एक दर्जन से अधिक केन्द्रीय मंत्री, राज्य सरकार के मंत्री व केन्द्र में तैनात विभिन्न विभागों के एक दर्जन सचिव मौजूद थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।