सरकारी अस्पताल में लगेंगे 45 सीसी टीवी कैमरे
(India)
सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय स्थित सामान्य चिकित्साल में अपराध या किसी भी प्रकार की गड़बड़ी और गंदगी फैलानें वाले लोगों पर अब तीसरी आॅख की नजर रहेगी। इसके लिये चिकित्सालय प्रशासन द्वारा अस्पताल परिसर में करीब 45 सीसी टीवी कैमरे लगवानें का कार्य करवाया जा रहा है। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी रामलाल मीणा के अनुसार अस्पताल परिसर में आॅन लाईन पर्ची काउंटर, पर्ची पंजीयन खिड़की के बाहर - सर्वर रुम में - आपातकालीन वार्ड, जाॅच कक्ष गैलेरी सहित अस्पताल के सभी वार्डों में सीसी टीवी कैमरे लगाये गये है। इस के अलावा अस्पताल परिसर के अन्य हिस्सों में करिब 32 सीसी टीवी कैमरे लगाये जाऐंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।