सौजत में बारातियों से भरी बस पलटी
(India)
पाली के राष्ट्रीय राजमार्ग 162 पर सौजत के दातिया बालाजी के पास देर रात बारातियोें से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गयी, जिससे तीन दर्जन से ज्यादा महिलाएं, बालक घायल हो गये। वहीं एक बालिका की मौत हो गई। बारातियांे की बस पाली से हरीयामाली जा रही थी, घटना की जानकारी मिलते ही सौजत थाना पुलिस मौके पर पहंुची और घायलांे को 108 की मदद से सौजत चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है, जहां घायलों का उपचार जारी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।