केन्द्रीय गृह मंत्री से मिलीं सीएम राजे
(India)
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने गुरुवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से उनके आवास पर मुलाकात कर राज्यहित के कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की...राजे ने केन्द्रीय गृह मंत्री से आग्रह किया कि प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में महाराणा प्रताप इंडियन रिजर्व बटालियन स्थापित करने के प्रस्ताव पर जल्द स्वीकृति प्रदान की जाए...वहीं राजे ने सिंह से आग्रह किया कि जयपुर में रेपिड एक्शन फोर्स की एक नई बटालियन भी स्थापित की जाए..इसके लिए राज्य सरकार द्वारा जमीन के आवंटन की स्वीकृति भी दी जा चुकी है...उन्होंने कहा कि जयपुर में नई बटालियन की स्थापना से न केवल राजस्थान बल्कि आस-पास के राज्यों मंे आपातकालीन जरूरतों से निपटने में आसानी होगी...

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।