दबंगों ने मनरेगा का कार्य रोका
(India)
धौलपुर जिले के सैपऊ कस्बे में नरेगा योजना के तहत डाली जा रही सड़क के काम को रोकने से नाराज नरेगा श्रमिको ने तहसील कार्यालय पर पहुंचकर आक्रोश जताया है। नरेगा श्रमिको ने कस्बे के ही कुछ दबंदो पर सड़क कार्य को रोकने का आरोप लगाते हुए तहसीलदार से शिकायत की है। सड़क का काम रोके जाने के बाद से नरेगा श्रमिको को काम नहीं मिल पा रहा है जिस वजह से उन्हें मजदूरी भी नहीं मिल पा रही है। दरअसल कस्बे की पुरानी बस्ती में नरेगा योजना के तहत सड़क डाली जा रही थी जिसे कस्बे के ही कुछ दबंगो ने रुकवा दिया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।