13 दिसंबर को जयपुर आ सकते हैं अमित शाह
(India)
आगामी 13 दिसंबर को राज्य की वसुंधरा राजे सरकार के दो साल पूरे हो रहे हैं इस अवसर पर जयपुर के जनपथ पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह हो सकते हैं। खबर है की सीएम राजे ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान अमित शाह को कार्यक्रम का निमंत्रण भी दिया जिसपर अमित शाह की सैंद्धांतिक स्वीकृति भी मिल चुकी है। वहीं खबर है की इस कार्यक्रम में कई केंद्रीय मंत्री भी शिरकत कर सकते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।