प्रतापगढ़ जिले के छोटीसादड़ी-प्रतापगढ़ के बीच नेशनल हाइवे 113 पर धोलापानी थाना क्षेत्र के बरोल गांव के पास शनिवार रात को 4 दर्जन से ज्यादा मजदूरों से भरी एक पिकअप सड़क पर खड़े ट्रक में घुस गई ...इस भीषण हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 11 पुरुष और 7 महिलाएं शामिल हैं...वहीं 28 लोग घायल हैं...जिनमें से 2 दर्जन लोगों को उदयपुर के एमबी हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया है....जिनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है..घटना के बाद प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने गहरी संवेदना जताई है...मृतकों के परिवार को 50-50 हजार रूपए, गंभीर घायलों को 25-25 हजार रूपए और साधारण घायलों को 2500-2500 रूपए देने की घोषणा की है...
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।