अब जयपुर के सभी रेलवे स्टेशनों (जयपुर, गांधीनगर दुर्गापुरा, सांगानेर, जगतपुरा व डेहर का बालाजी) पर सभी ट्रेनों का करंट टिकट मिलेगा। उत्तर-पश्चिम रेलवे ने आदेश जारी कर दिए। राज्य के 41 स्टेशनों पर सुविधा मिलेगी। पहले चुनिंदा स्टेशनों पर थी। करंट टिकट उसे कहते हैं जो यात्री को स्टेशन पहुंचने पर ट्रेन रवाना होने से 30 मिनट पूर्व तक जारी किए जाते हैं। किराया सामान्य होता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।