जयपुर शहर को हरा भरा बनाने और नगर निगम क्षेत्र के पार्कों के रख रखाव को लेकर बुधवार को निगम की उद्यान समिति की बैठक हुई,,, बैठक की अध्यक्षता करते हुए उद्यान समिति की चेयरमैन विमलेश मीणा ने अधिकारियों से प्रत्येक वार्ड में पुराने पार्कों का ब्यौरा लिया,,, इस दौरान समिति से जुडे सदस्यों ने पुरानों पार्कों में टूटी टाइल्स, बाउंड्री वाल बनावने और अन्य मेंटेनेंस के काम कराने को कहा,,, वहीं समिति ने प्रत्येक वार्ड में नए पार्कों के निर्माण को लेकर सुझाव मांगे,,, उद्यान समिति की चेयरमैन विमलेश मीणा ने बताया कि निगम की ओर से शहर में ग्रीनरी को बढ़ावा देने के लिए पार्कों की बिगडी हालत को सुधारा जाएगा,,, साथ ही हर वार्ड में दो नए पार्क बनवाने के लिए वार्ड के पार्षद से सहमति मांगी जाएगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।