न्यायिक लिपिक भर्ती घोटाला मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार
(India)
अजमेर के बहुचर्चित न्यायिक लिपिक भर्ती घोटाला मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों ने मामले में फरार चल रहे एक आरोपी पंकज वर्मा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया.वर्मा के खिलाफ चालान लंबित चल रहा था जिसके चलते एसीबी ने वर्मा के खिलाफ चालान भी पेश किया..कोर्ट ने आरोपी पंकज को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए है..वहीं, आरोपी की और से कोर्ट में जमानत अर्जी भी दाखिल की गई जिस पर सुनवाई होगी... आरोपी पंकज की भूमिका भी इस पूरे घोटाले में दलाल के रुप में सामने आई थी.।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।