मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने गुरूवार को सीएमआर में जल संसाधन विभाग की बजट घोषणाओं की समीक्षा की। राजे ने कहा कि बड़ी परियोजनाओं को पूरा होने में समय ज्यादा लगता है। ऐसे में छोटे-छोटे प्रोजेक्ट्स हाथ में लेकर उन पर कार्य किया जाए ताकि समय पर जनता को इनका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि कैचमेंट एरिया में छोटे-छोटे एनीकट बनाए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में शामिल होने वाली परियोजनाओं के लिये डीपीआर एवं अन्य तैयारियां पहले से ही कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी बजट घोषणाओं को गंभीरता से लेते हुए उन्हें समय पर पूरा करने के प्रयास करें। राजे ने नहरी पानी की चोरी करने वालों पर सख्ती बरतने के निर्देश दिये। बैठक में मुख्य सचिव सी.एस राजन, प्रमुख शासन सचिव वित्त पी.एस मेहरा, आयोजना सचिव अखिल अरोड़ा और कई अन्य आलाधिकारी मौजूद रहे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।