राज्यपाल कल्याण सिंह ने किया ग्रामिणों से सीधा संवाद
(India)
देश की तरक्की के लिए गांव विकसित करने होंगे, ये कहना है राज्यपाल कल्याण सिंह का,,,सिंह गुरूवार को जयपुर के सांगानेर इलाके में पीपला भरतसिंह गांव पहुंचे और वहां पर लगभग दो घंटे तक महिला पुरूषों और बच्चों से बात की,,, सिंह ने हर व्यक्ति की बात को धैर्य से सुना और बाद में ग्रामीणों को जिंदगी की सफलता के लिए छोटी मगर महत्वपूर्ण बातें बहुत ही सरल तरीके से समझा दीं,,, वहीं ग्रामीणों से कहा कि वे अपने गांव को गंदगी मुक्त, नशामुक्त, अपराध मुक्त, मुकदमा मुक्त और निरक्षरता मुक्त गांव में तब्दील कर दें,,, इस दौरान स्थानीय विधायक को भी विकास का जिम्मा दिया,,, ये गांव जगद्गुरू रामान्दाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय की ओर से गोद लिया गया है,,,

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।