झालावाड़ दौरे पर रहे राजे और पायलट
(India)
बुधवार को झालावाड़ का हाल राजनीति के अखाडे जैसा दिखाई दिया। एक और राजे ने अपने दौरे के दूसरे दिन एक के बाद एक झालावाड़ में कई कार्यक्रम में भाग लिया और विशाल जन सैलाब को संबोधित किया, तो दूसरी और कांग्रेस ने भी सचिन पायलट के नेतृत्व में झालावाड़ में ही राजे के कार्यक्रम स्थल से कुछ दूरी पर ही विशाल कार्यकर्ता सम्मलेन कर वसुंधरा राजे को सीधी सीधी चुनोती देने की कोशिश की। सचिन पायलट ने भीे झालावाड़ पहुंच कर कार्यकर्ता सम्मलेन को संबोधित करते हुए राजे पर जमकर हमला बोला। पायलट ने कहा की किसान मर रहे है रोजगार की योजनाये बंद हो रही हे और सरकार जश्न मना कर पैसा उड़ा रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।