कांग्रेस इतिहास है ओर उसे कोई बदल नहीं सकता। कांग्रेस ने हमेशा विकास को अहम माना है जिसके चलते विपरीत परिस्थतियों में भी कांग्रेस ने राजस्थान में रिफाइनरी लगाई ताकि बाड़मेर और जैसलमेर में विकास की गंगा बहे, लेकिन भारतीय जनता पार्टी यह को यह स्वीकार नहीं। यह कहना है राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का। गहलोत सोमवार को जैसलमेर में रिफाईनरी बचाओं संर्घष समिति की और से आयोजित सभा को सबोधित कर रहे थे। गहलोत ने भाजपा पर ओछी राजनीति के आरोप लगाते हुए कहां कि उनके द्वारा राजीव गांधी सेवा केन्द्र का नाम बदला गया, उनका कहना था कि अगर फिर से राज्य में कांग्रेस की सरकार आई तो वह अटल नाम नहीं हटाकर उसके आगे राजीव गांधी का नाम पुनः जोड़ते हुए राजीव गांधी अटल सेवा केन्द्र रख देंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।