केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायतराज राज्यमंत्री निहालचंद मेघवाल ने सोमवार को हनुमानगढ़ के जिला कलक्ट्रेट में नरेगा विजिलेंस माॅनिटरिंग कमेटी की बैठक ली। बैठक में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये गए। बैठक में राज्यमंत्री ने खासतौर पर कार्यपूर्ण प्रमाण पत्र जल्द भिजवाने के निर्देश दिये। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए निहालचंद ने कहा कि हनुमानगढ़ की बंद हुई स्पिनिंग मिल को जल्द शुरू करवाने के प्रयास किये जायेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।