नए साल की शुरूआत में अब बस चंद दिन ही बचे है। लिहाजा हर विभाग ने नए साल में अपनी प्राथमिकताएं तय की है। बात करे यदि शिक्षा विभाग की तो नव वर्ष में शिक्षकों के लिए ट्रांसफर पॉलिसी बनाना विभाग ने अपनी पहली प्राथमिकता में शामिल किया है। शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने नए साल में एजुकेशन डिपार्टमेंट के प्लान में इसे टॉप प्राइओरेटी में शामिल किया है। इसके अलावा विभाग का डिजिटलाइजेशन दूसरी प्राथमिकता रहेगी। जिसके तहत हर स्कूल में काम करने वाले टीचर का पूरा डाटा जिसमें उसके नाम पते से लेकर उसके ज्वाइन करने की तिथी समेत पूरा डाटा शामिल है उसे आॅनलाइन किया जाएगा। हर टीचर को यूनिक आइडेंटिटी मिलेगी जिससे उनके भुगतान में गड़बडियां कम होगी। प्राइमेरी एजुकेशन में इसके लिए शाला दर्शन और सैंकेडरी एजुकेशन के लिए शाला दर्पण नाम से योजना चलाई गई है जिसमें लगभग सत्तर प्रतिशत काम हो चुका है,,,
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।