दिसंबर में भी सर्दी छूमंतर!
(India)
ये दिसबंर का महीना चल रहा है लेकिन बावजूद इसके सर्दी नहीं पड़ रही। पारा अभी से चढने लगा है। अजमेर और उदयपुर में तो दिसबंर में दिन के तापमान ने पिछले दो साल का रिकॉर्ड टूट गया है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तापमान तीस डिग्री तक पहुंच गया है। जयपुर में भी तापमान सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। वही रात का पारा भी नौ डिग्री पर बना हुआ है जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। तापमान में अचानक बढ़ोतरी की वजह उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू कश्मीर में बन रहा पश्चिमी विक्षोभ है। समुद्र तल से तीन किलोमीटर की उंचाई पर चक्रवात की स्थिती बनी हुई है। पारे में उतार-चढ़ाव की वजह अलनीनो इफैक्ट को भी माना जा रहा है। दिन में लोगों ने स्वेटर और गर्म कपड़े पहनने बंद कर दिए है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटे बाद दोबारा बढ़ सकती है,,,

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।