नए साल के जश्न के लिए पूरी दुनिया में तैयारी की जा रही है लिहाजा राजधानी जयपुर भी इसमें पीछे नहीं है। जयपुर हमेशा से ही न्यू ईयर सेलीब्रेशन के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन रहा है। ऐसे में होटल संचालक भी इस मौके को भुनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते,,,कहीं गाला डीनर, डाइन विद डिस्क का अरेंजमेंट किया गया है तो कहीं इंडियन, चाइनीज, कॉटिनेंटल, थाई और मैक्सीन फूड ग्राहकों के लिए तैयार किया जा रहा है। ज्यादातर पार्टिंयां थीम बेस्ड रखी गई है। साथ ही महफिल में चार चांद लगाने के लिए बॉलीवुड स्टार्स भी इन पार्टियों में शामिल होंगे। इन दिनों यूथ के अलावा फैमिली भी इस दिन को एंजाय करने में लगे है। ऐसे में ज्यादातर पार्टिंयों में शराब को प्रतिबंधित किया गया है और कपल एंट्री रखी गई है,,,
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।