शहर के निजी होटल में आयोजित प्रदेश भाजपा के शिविर के दौरान सत्ता संगठन के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई,,, शिविर के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों और मंत्री परिषद के सदस्यों से संगठन को मजबूत करने और सरकारी योजनाओं के अधिक से अधिक प्रचार करने को कहा,,, शिविर के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भाजपा पदाधिकारियों और मंत्रीपरिषद के सदस्यों को एकजुटता दिखाते हुए केंद्र सरकार की योजनाओं का आमजन तक अधिक से अधिक लाभ पहुॅचाने को कहा,,, शिविर मेें राज्य मंत्री परिषद के सदस्यों ने दो साल के कार्यकाल के दौरान मौजूदा सरकार की ओर से किए गए कार्यों की जानकारी दी,,, वहीं मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी शिविर में संबोधन दिया,,, शिविर के बारे में जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने बताया कि आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों के लिए यह शिविर काफी महत्वपूर्ण है,,, शिविर मेें मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना और सह-संगठन प्रभारी वी.सतीश के साथ ही भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी मौजूद रहे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।