लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में धडल्ले से बिक रहें चाईनीज मांझे के खिलाफ प्रशासन ने छापामार कार्रवाई करते हुए अलग अलग स्थानों से करीब 12 किलो चाईनीज मांझा जब्त किया है। सीकर जिला कलेक्टर एल एन सोनी के आदेश के बाद लक्ष्मणगढ शहर में नायब तहसीलदार ने पुलिस प्रशासन और पालिका कर्मचारियों के साथ कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान नगर में करीब दो दर्जन पंतगों की दुकानों पर कार्रवाई की जिसमें से चार दुकानों पर करीब 12 किलो चाईनीज डोर जप्त कर कानूनी कार्रवाई की गई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।