विद्यार्थी अपने भविष्य के प्रति गंभीर बनें-जाट
(India)
केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री सांवर लाल जाट ने बुधवार को अजमेर के सम्राट पृथ्वीराज चैहान राजकीय महाविद्यालय के छात्रसंघ कार्यालय का उदघाटन किया। साथ ही छात्रसंघ पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। समारोह के मुख्य अतिथि जाट ने अपने सम्बोधन में कहा कि विद्यार्थी अपने भविष्य के प्रति गंभीर बने और नाम रोशन करे। केन्द्र और राज्य सरकार काॅलेज शिक्षा को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है और विधार्थियों के हितों और रोजगार सृजन के ठोस कदम उठाये जा रहे है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।