राजस्थान के 187 नगरपालिका क्षेत्रों में अब हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा...यही नहीं हेलमेट भी आईएसआई मार्क का ही मान्य होगा..कुछ ऐसे ही कड़े और महत्वपूर्ण फैसलों पर आज केबिनेट सब कमेटी ने मुहर लगाई है..गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया की अध्यक्षता में हुई सब कमेटी की बैठक में यातायात मंत्री यूनुस खान और चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र राठौड भी मौजूद रहे...इसके अलावा बैठक में एसीएस होम ए मुखोपाध्याय...डीजीपी मनोज भट्ट सहित कई आला अधिकारी मौजूद रहे..बैठक में निर्णय लिया गया कि टू व्हीलर वाहनों की गति 50से ज्यादा होने पर कार्रवाई की जाएगी..साथ ही वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग करने पर मोबाईल ही जब्त कर लिया जाएगा..शराब पीकर वाहन चलाने पर चालान और दोबारा पकडे जाने पर 3 महीने के लिए लाइसेन्स रद्द किए जाने का भी निर्णय कमेटी ने लिया है...इन फैसलों पर अभी तक 25 जिलों की रिपोर्ट कमेटी को मिल गई है और 8 जिलों की रिपोर्ट आना बाकि है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।